scriptइस राज्य में हो गई मानसून की एंट्री, अब होगी भयंकर बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी | Bihar Delhi North India Mansoon Update | Patrika News
राष्ट्रीय

इस राज्य में हो गई मानसून की एंट्री, अब होगी भयंकर बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

बिहार के पूर्वी हिस्से में मानसून की एंट्री हो गई है। बुधवार को बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। IMD ने बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पटनाJun 19, 2025 / 07:19 am

Pushpankar Piyush

Monsoon Update

Monsoon Update
(फोटो सोर्स- ANI)

बिहार (Bihar) में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। 17 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने राज्य के पूर्वी हिस्से में प्रवेश किया। प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।

38 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। विभाग ने राज्य के 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कहा कि इस दौरान प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

26 जून तक पूरा बिहार मानसून की चपेट में

IMD ने बताया कि बीते बुधवार को किशनगंज, कटिहार, औरंगाबाद, रोहतास, नालंदा, भोजपुर, बांका, भागलपुर, सीवान, मुंगेर और लखीसराय में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा कि 26 जून तक बिहार के सभी हिस्सों में मानसून प्रवेश कर जाएगा। उन्होंने मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है।
यह भी पढ़ें
मुझे पाकिस्तान से प्यार ! भारत-पाक युद्ध मैंने रोका: ट्रंप के बयान पर मचा सियासी तूफान

गया में हुई सबसे अधिक बारिश

वैज्ञानिकों ने कहा कि 18-19 जून को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में बारिश की संभावना है। 20-21 जून को मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, जमुई, मधुबनी व दरभंगा में बारिश होगी। 22-24 जून को पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर व जहानाबाद में बारिश होगी और 24-25 जून को सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व बक्सर में बारिश होगी।
IMD ने बताया कि बीते 24 घंटे में गया में सबसे अधिक 105 मिलीमीटर बारिश हुई। औरंगाबाद में 74 मिली मीटर बारिश हुई। नालंदा में 50 मिलीमीटर बारिश हुई और बांका में 38.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी।
यह भी पढे़ं: अगर खामेनेई को हटाया या सदृाम हुसैन की तरह मार डाला गया तो कौन होगा ईरान का सुप्रीम पॉवर ,ये 5 हैं दावेदार

सप्ताह के अंत में दिल्ली में प्रवेश करेगा मानसून

दिल्ली में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आया। मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली-NCR में मानसून पहुंच सकता है। वहीं, गुजरात में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News / National News / इस राज्य में हो गई मानसून की एंट्री, अब होगी भयंकर बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो