1988 में Indian Airlines हादसे में गई थी 133 की जान
अहमदाबाद में 19 अक्टूबर 1988 को Indian Airlines का प्लेन क्रैश हो गया था। उस हादसे में 133 लोग मारे गए थे। दरअसल विजिबिलिटी लो थी, इस कारण पायलट को लैंडिंग में दिक्कत आ रही थी। इससे प्लेन रनवे पर उतरने से पहले ही क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश होने और विस्फोट के बाद सिर्फ दो ही लोग बच पाए थे। यह हादसा 12 जून 2025 के क्रैश से काफी मिलता-जुलता है। दोनों हादसे Ahmedabad Airport के पास ही हुए हैं। एक ही एयरपोर्ट के पास दोबारा हादसा होना मौसम की जानकारी देने वाले उपकरण, पायलट नैविगेशन सिस्टम पर संदेह जताते हैं।
2020 में कोझिकोड में गिरा था प्लेन
7 अगस्त 2020 को दुबई से आ रही Air India की फ्लाइट कोझिकोड के टेबलटॉप रनवे पर फिसल कर 30 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी थी। इससे विमान दो टुकड़ों में बंट गया था। दोनों पायलट तत्काल मारे गए थे। जबकि 100 से ज्यादा विमान यात्री घायल हुए थे। हादसे का कारण भारी बारिश से विजिबिलिटी काफी कम होना था। इससे विमान ठीक से लैंड नहीं कर पाया था। इसमें 21 लोगों की जान चली गई थी।
2010 में मंगलुरु में हुआ था हादसा
दुबई जा रही फ्लाइट मंगलुरु के टेबलटॉप रनवे पर क्रैश हो गई थी। प्लेन लैंडिंग के समय रनवे पर फिसल गया था और खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 158 लोगों की मौत हो गई थी। सिर्फ 8 लोग ही जिंदा बच पाए थे। 1998 में पटना में गई 60 की जान
पटना में हुआ विमान हादसा बिहार के इतिहास में सबसे दर्दनाक प्लेन क्रैश था। विमान आबादी वाले इलाके में गिरा था। क्रैश के पीछे कारण फ्लाइट क्रू के बीच खराब समन्वय और अधूरी ट्रेनिंग था। इस हादसे में 60 लोग मारे गए थे।
1996 में विमान आपस में टकराए
चरखी दादरी विमान हादसे ने पूरे देश के Air Traffic Control System को हिला दिया था, जब हवा में दो विमान टकरा गए थे। इस हादसे में 92 लोग मारे गए थे। इससे भारत के नागरिक उड्डयन अफसरों को लैंडिंग प्रोसीजर और सिमुलेटर ट्रेनिंग की समीक्षा करने को मजबूर होना पड़ा था।