Bangalore Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में 11 RCB फैंस की मौत, डिप्टी सीएम ने कहा- We Are Sorry, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
Chinnaswamy Stadium: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी त्रासदी है। सरकार घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी।”
मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देगी कर्नाटक सरकार (Photo-IANS)
Bangalore Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2025 जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए। यह दुखद घटना तब हुई जब हजारों प्रशंसक स्टेडियम के पास अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए जमा हुए, जिससे भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस घटना पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा भीड़ अनियंत्रित थी, पुलिस को इसे नियंत्रित करने में कठिनाई हुई। हमने कार्यक्रम को 10 मिनट में समाप्त कर दिया। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। उन्होंने यह भी बताया कि 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन भीड़ की भारी संख्या के कारण स्थिति बिगड़ गई।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Visuals from outside Chinnaswamy Stadium, where the slippers and shoes are scattered. A stampede occurred here, claiming the lives of 11 people and injuring 33 people. pic.twitter.com/5DBhW9IFli
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी त्रासदी है। सरकार घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी।”
VIDEO | Bengaluru: Karnataka Deputy CM DK Shivakumar (@DKShivakumar) says, "We are very proud of RCB and Karnataka. 18 years, a long struggle. Kohli's loyalty has paid royalty… I think this is not a controllable crowd. I apologise to all the people of Bengaluru and Karnataka,… pic.twitter.com/eCw6KgtZIa
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को “हृदयविदारक” बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर भीड़ प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाया और इसकी न्यायिक जांच की मांग की।
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने भगदड़ के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा किया। pic.twitter.com/utKq92H4Ig
भाजपा नेता राम कदम ने भगदड़ की घटना पर कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यह समय आरोप-प्रत्यारोप और कटाक्ष का नहीं है लेकिन इस बात को स्वीकार करना होगा कि अगर वहां की सरकार(कांग्रेस) और प्रशासन यदि इस पर ध्यान देता तो इन 11 लोगों की जान न जाती।
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल पहुंचे।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा बेंगलुरू में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में लोगों की जो दुखद मृत्यु हुई। यह राज्य प्रायोजित हत्या है। यह राज्य प्रोत्साहित हत्या है। पुलिस का बंदोबस्त कहां था? एक तरफ लोगों की मौत हो रही थी और दूसरी तरफ जश्न चलता रहा। एंबुलेंस भी नहीं थी। सामान्य व्यवस्थाएं भी नहीं थी। यह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री के स्तर पर बहुत बड़ी चुक हुई है। उनका तुरंत प्रभाव से इस्तीफा होना चाहिए।
राजनीति नहीं होनी चाहिए- राजीव शुक्ला
बेंगलुरू भगदड़ पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा उन्होंने(कर्नाटक सरकार) भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए रोड शो बंद किया था। लेकिन यह अनुमान नहीं था कि स्टेडियम के बाहर ऐसा हो जाएगा। राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी को मिलकर डैमेज कंट्रोल करना चाहिए।
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।
बड़ी संख्या में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के फैंस अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए यहां पहुंचे हैं। pic.twitter.com/etpZLPakul
राज्य सरकार को घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए- BJP अध्यक्ष
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा राज्य सरकार को इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई। राज्य सरकार ने कभी पूर्व तैयारियों की परवाह नहीं की। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग ICU में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, अंदर कोई पुलिस नहीं थी, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी। मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए।
Hindi News / National News / Bangalore Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में 11 RCB फैंस की मौत, डिप्टी सीएम ने कहा- We Are Sorry, CM ने किया मुआवजे का ऐलान