scriptलाल आंतक के खिलाफ एक और बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल, 14 महीने में 400 से ज्यादा नक्सली ढेर! ये है तारीख | Naxal Encounter: More than 400 Naxalites killed in 14 months in cg | Patrika News
नारायणपुर

लाल आंतक के खिलाफ एक और बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल, 14 महीने में 400 से ज्यादा नक्सली ढेर! ये है तारीख

Naxal Encounter: लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस बार आबूझमाड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 27 को ढेर किया है। देखिए कब कब हुआ बड़ी नक्सल एनकाउंटर

नारायणपुरMay 21, 2025 / 05:44 pm

चंदू निर्मलकर

CG Naxal Encounter

Bijapur Naxal Operation (Photo- Patrika )

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को जड़ से खत्म करने का ऑपरेशन जारी है। इस बीच आज एक और बड़ी सफलता जवानों को मिली है। इस बार जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मई महीने में नक्सलियों के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने कुर्रेगुटटा में 31 नक्सलियों को मार गिराया था।

CG Naxal News: नक्सलियों की कमर टूटी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऐलान के बाद से बस्तर में नक्सलवाद का सफाया करने के लिए जवानों की लगातार कार्रवाई जारी है। साल 2024 में मार्च से जारी नक्सल ऑपरेशन में अब तक यानी 14 महीने के कई नक्सली एनकाउंटर की घटनाएं हुई। अब तक 400 नक्सली मारे गए। हालांकि यह आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। 2024 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में कुल 247 नक्सली ढेर हुए, इनमें से कुल 223 नक्सलियों के शव बरामद हुए। वहीं नारायणपुर के अबूझमाड़ में हुए नक्सली मुठभेड़ में 1 करोड़ को इनामी नक्सली ढेर हुआ है। इस तरह जवानों ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है।
यह भी पढ़ें

Naxal Encounter: 21 दिनों तक चला ऑपरेशन, 31 इनामी नक्सली मारे गए, पौने दो करोड़ का था ईनाम

Naxal Encounter: गृहमंत्री ने कहा है- 31 मार्च 2026 से पहले देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का ऐलान किया है। अमित शाह ने इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 घोषित की है। इस ऐलान के बाद से ही प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज हो गई है। आलम यह है कि बीते 14 महीने में कई बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुए। वहीं साल 2025 में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली एनकाउंटर है। सबसे पहले 16 अप्रैल 2024 को छोटे बेठिया, कांकेर में 29 नक्सली ढेर किया। इसके बाद 4 अक्टूबर 2024 को ही दंतेवाड़ा के थुलथुली में सुरक्षाबलों ने 38 नक्सली मार गिराए। इस साल मई में कुर्रेगुटटा में 31 और अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों को ढेर किया है।
Chhattisgarh Naxal Encounter
बीजापुर नक्सली मुठभेड़ की फोटो (Patrika )
यह भी पढ़ें

Naxal Encounter: लाल आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक, 11 महीने में ढेर किए 311 नक्सली, देखें कब-कब हुआ एनकाउंटर

2025 की नक्सली घटनाएं

21 मई – नारायणपुर में 27 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया।
14 मई – कुर्रेगुट्टा पहाड़ पर चला देश का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 31 नक्सली ढेर।
10 फरवरी – बीजापुर 31 नक्सली ढेर, इनमें 11 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल
2 फरवरी- बीजापुर के गंगालूर में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर
20-21 जनवरी- गरियाबंद जिले में मुठभेड़, 16 नक्सलियों के शव बरामद
16 जनवरी- छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर, कांकेर पुजारी गांव में 18 नक्सली ढेर
12 जनवरी- बीजापुर के मद्देड़ इलाके में मुठभेड़, 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर
9 जनवरी- सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
6 जनवरी – IED ब्लास्ट की चपेट में जवानों की गाड़ी आई, 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत
4 जनवरी- अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर, एक DRG जवान शहीद

देखिए 2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन

12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर

Hindi News / Narayanpur / लाल आंतक के खिलाफ एक और बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल, 14 महीने में 400 से ज्यादा नक्सली ढेर! ये है तारीख

ट्रेंडिंग वीडियो