scriptमुंबई पुलिस बल में बड़ा फेरबदल, 13 उपायुक्तों का एक साथ तबादला, किसे मिला कौन सा विभाग? | Mumbai police force 13 deputy commissioners transferred check full list | Patrika News
मुंबई

मुंबई पुलिस बल में बड़ा फेरबदल, 13 उपायुक्तों का एक साथ तबादला, किसे मिला कौन सा विभाग?

Mumbai Police : मुंबई पुलिस बल में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 13 डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) का तबादला कर दिया गया है।

मुंबईMay 30, 2025 / 07:38 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Crime news
मुंबई पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। एक साथ 13 उपायुक्तों (DCP) का तबादला किया गया है। इसे शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, वो भी तब जब चंद महीनों में बीएमसी चुनाव होने है।
इस फेरबदल के तहत शहर के विभिन्न जोनों और विशेष शाखा में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जोन 3 की कमान अब कृष्णकांत उपाध्याय को सौंपी गई है, जबकि जोन 10 में दत्ता किसन नलावडे की नियुक्ति की गई है। महेश धर्माजी चिमटे अब जोन 12 की जिम्मेदारी संभालेंगे, तो समीर असलम शेख जोन 6 में सेवाएं देंगे। वहीं राकेश ओला को जोन 7 की कमान दी गई है।
यह भी पढ़ें

72 घंटे का सीएम… कभी नहीं भूलूंगा, फडणवीस को क्यों याद आई 2019 की राजनीतिक घटना

इनके अलावा कुछ विशेष विभागों में भी अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नवनाथ धवले अब नारकोटिक्स सेल की कमान संभालेंगे, जबकि विजयकांत मंगेश सागर को पोर्ट सर्कल में तैनात किया गया है और प्रशांत अशोक सिंह परदेशी को ट्रैफिक विभाग (दक्षिण) का प्रभार मिला है। निमित गोयल को विशेष कार्य बल (एसएजी) और दत्तात्रेय कांबले को विशेष शाखा 1 में नियुक्त किया गया है।
पुरुषोत्तम नारायण करहाड़ को साइबर और अपराध विभाग का प्रभार दिया गया है, सचिन बी गुंजाल को निवारक अपराध शाखा और राज तिलक रोशन को अपराध जांच विभाग सौंपा गया है।

Hindi News / Mumbai / मुंबई पुलिस बल में बड़ा फेरबदल, 13 उपायुक्तों का एक साथ तबादला, किसे मिला कौन सा विभाग?

ट्रेंडिंग वीडियो