मौसम वैज्ञानिक क्या बोले जानिए
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 2 दिन तक ऐसे ही गर्मी पड़ेगी। 2 दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश की उम्मीद है। जिससे तापमान में कमी आयेगी,और लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलेगी।
आज मऊ जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉक्टरों के अनुसार इस भीषण गर्मी में बहुत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और समय समय पर पानी और ओआरएस का घोल लेते रहें।