scriptMau News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया गया आयोजन | Partition Horrors Remembrance Day was organized. | Patrika News
मऊ

Mau News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया गया आयोजन

जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित।

मऊAug 14, 2025 / 10:58 pm

Abhishek Singh

Mau news: 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में नगर पालिका कम्युनिटी हॉल मऊ में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा की उपस्थिति में मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत ना, अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय धौलसेपुर सहित अन्य विद्यालय की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1947 में भारत के विभाजन के दौरान करोड़ों लोगों द्वारा झेले गए असहनीय दर्द, पीड़ा और बलिदान को याद करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समर्पित है। इसे पहली बार 2021 में मनाया गया था। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को जिलाधिकारी द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका कम्युनिटी हाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगे प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

Hindi News / Mau / Mau News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया गया आयोजन

ट्रेंडिंग वीडियो