scriptबीच एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें | mp news BJP leader arrested for having physical relations on delhi mumbai expressway | Patrika News
मंदसौर

बीच एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें

MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लील हरकतें करने वाले भाजपा नेता नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मंदसौरMay 25, 2025 / 05:49 pm

Himanshu Singh

manohar dhakad

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ गिरफ्तार। फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वह एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को भानपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आरसी डांगी आरोपी मनोहर धाकड़ से पूछताछ कर रहे हैं।

दरअसल, भाजपा नेता का वीडियो 21 मई को वायरल हो गया था। जिसमें वह किसी दूसरी महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में आपत्तिजनक हालत में अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा था। वीडियो 13 मई का है। जो कि 21 मई को वायरल हुआ था।
पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के पीछे क्या कारण था और इसमें कौन-कौन शामिल था।

mp news
भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, 23 मई की रात पुलिस मनोहर धाकड़ के गांव बनी भी पहुंची थी। यहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला था। कांग्रेस ने रविवार को गरोठ क्षेत्र के टोल प्लाजा पहुंचकर गायत्री मंत्र का जाप किया और गंगाजल से एक्सप्रेस-वे का शुद्धिकरण किया।
वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मनोहर से पूछताछ में सामने आएगा कि महिला कौन है। वायरल हो रहा अश्लील वीडियो 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गया।

Hindi News / Mandsaur / बीच एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो