scriptआधी रात मजदूरों की मची चीख पुकार, ढलाई के दौरान गिरा ब्रिज…PNC कंपनी पर स्थानीय लोगों में आक्रोश | Patrika News
महाराजगंज

आधी रात मजदूरों की मची चीख पुकार, ढलाई के दौरान गिरा ब्रिज…PNC कंपनी पर स्थानीय लोगों में आक्रोश

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बन रहा पुल सोमवार की आधी रात भर-भराकर गिर गया। इसकी चपेट में आए नीचे काम कर रहे मजदूर की चीख पुकार से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

महाराजगंजApr 29, 2025 / 11:16 am

anoop shukla

सोमवार की देर रात महराजगंज के फरेंदा कस्बे में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। मजदूरों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे और राहत कार्य शुरू किए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को फरेंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दिया है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स अव्यवस्था को नियंत्रण करने में लगी रही।
यह भी पढ़ें

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 1 लाख के इनामी खतरनाक क्रिमिनल को मार गिराया

कंक्रीट ढलाई के दौरान मजदूरों पर ब्रिज गिरा

बता दें कि फ्लाईओवर का निर्माण लंबे अरसे से चल रहा है, स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें कंक्रीट की ढलाई हो रही थी। तभी अचानक से काम कर रहे मजदूरों के ऊपर ब्रिज गिर गया।

PNC कंपनी करा रही है निर्माण, घायलों की हुई पहचान

इस दुर्घटना में घायलों की पहचान हाथरस जिले के अनिल और योगेश, बदायूं के रिंकू, लोनी और धर्मपाल तथा बांदा जिले के बालकृष्ण के रूप में हुई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में होने के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य PNC नामक कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा था। हादसे के कारणों का अब तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रहीं। स्थानीय लोगों ने इस निर्माण में गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया है।

Hindi News / Mahrajganj / आधी रात मजदूरों की मची चीख पुकार, ढलाई के दौरान गिरा ब्रिज…PNC कंपनी पर स्थानीय लोगों में आक्रोश

ट्रेंडिंग वीडियो