आपत्तिजनक अवस्था में दिखी पत्नी
उसे इस स्थिति में देख पति जोर-जोर से चिल्लाने लगा जिसके बाद घर के अन्य सदस्य और मोहल्ले वाले भी जग गए। उसी रात मामला चौक थाने पंहुचा। महिला अपने आशिक के साथ थाने गई और उसका पति भी परिजनों के साथ पंहुचा। पुलिस ने जब मामला जाना तो वो भी दंग रह गए।
पत्नी ने कही आशिक के साथ रहने की बात
महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार करते हुए कहा कि मुझे अब अपने आशिक के साथ रहना है। पीड़ित पति ने पुलिस से कहा कि इसे जिसके साथ रहना है रहे लेकिन तीन छोटे-छोटे बच्चों का क्या होगा ? उनका बचपन खत्म हो जायेगा और मां का प्यार नहीं मिल पायेगा। नहीं पसीजा मां का दिल
महिला के 4, 6 और 8 साल के छोटे-छोटे बच्चे हैं। थाने पर वो भी मौजूद थे। अपनी मां को छोड़कर जाते हुए वो भी रोने लगे लेकिन अपने आशिक के प्यार में खोई हुई महिला का दिल अपने बच्चों के लिए नहीं पसीजा। पीड़ित पति ने पुलिस के समक्ष उनके परवरिश की जिम्मेदारी ली। मामला निपटने के बाद सभी अपने घर गए और महिला अपने आशिक के साथ चली गई।