मृतकों में से 24 की पहचान हुई
भूस्खलन मंगलवार को कटरा से मंदिर तक के 12 किलोमीटर के मार्ग पर हुआ। घटना के तुरंत बाद वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा रोक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से 24 की पहचान हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 11 लोग शामिल हैं। आगरा के तीन लोग भावना, सुनीता और सेजल इस हादसे का शिकार हुए है। वे परिवार के साथ बच्चों का मुंडन कराने के लिए गए थे। वहीं, मुजफ्फरनगर के कार्तिक, अनंत और दीपेश ने भी अपनी जान गंवाई। इनकी जान गई
- भावना -आगरा
- सुनीता – आगरा
- सेजल- आगरा
- चांदनी-बागपत
- कार्तिक-मुजफ्फरनगर
- अनंत- मुजफ्फरनगर
- दीपेश कुमार-मुजफ्फरनगर
- नीरा -मेरठ
- ममता देवी- मुजफ्फरनगर
- राम विरि- मुजफ्फरनगर
- अंजली -मुजफ्फरनगर
जम्मू और कटरा आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द
बता दें कि उत्तर भारत में लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने जम्मू और कटरा आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 64 ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया है। चक्की नदी के पास अचानक आई बाढ़ और मिट्टी के कटाव के कारण रेल यातायात फिर से रोक दिया गया है।