scriptRoasted Jeera Powder: रोजाना सुबह भुना हुआ जीरा खाने से क्या लाभ होता है? | Roasted Jeera Powder Benefits morning health remedy Bhuna Jeera Khane Ke Fayde | Patrika News
लाइफस्टाइल

Roasted Jeera Powder: रोजाना सुबह भुना हुआ जीरा खाने से क्या लाभ होता है?

Roasted Jeera Powder Benefits: अगर आप अपने सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो भुना हुआ जीरा आपके बहुत काम आ सकता है। यहां जानिए इसके फायदे।

भारतJun 13, 2025 / 05:57 pm

Nisha Bharti

Roasted Jeera Powder

Roasted Jeera Powder प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Roasted Jeera Powder Benefits: अगर आप सुबह के समय कुछ ऐसा अपनाना चाहते हैं जो आपकी सेहत को बिना किसी साइड इफेक्ट के फायदा पहुंचाए तो भुना हुआ जीरा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आम तौर पर रसोई में मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला जीरा सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसके औषधीय गुण आपके शरीर को अंदर से ठीक करने का काम करते हैं। सुबह खाली पेट भुना हुआ जीरा पाउडर गुनगुने पानी के साथ पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं इसके 5 फायदों के बारे में जो आपके लिए सेहत के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

1. ब्लड शुगर को कंट्रोल करें

    भुना हुआ जीरा ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट भुना जीरा पाउडर लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शुगर स्पाइक को कंट्रोल कर के एनर्जी लेवल बनाए रखता है।
    यह भी पढ़ें: Jeera Saunf Ajwain Water For Liver: लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी, जानिए सेवन करके का तरीका

    2. इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

      जीरा में आयरन, फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। रोजाना सुबह इसका सेवन शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करता है। बदलते मौसम में जब सर्दी-खांसी या वायरल का खतरा बढ़ जाता है तब यह घरेलू उपाय शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

      3. वजन घटाने में मददगार

        जो लोग वजन घटाने की कोशिश में हैं। उनके लिए भुना जीरा काफी काम की चीज है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। साथ ही पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप ओवरइटिंग से बचते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट की चर्बी घटाने में भी मदद मिलती है।

        4. स्ट्रेस और अनिद्रा को दूर करें

          जीरा में मौजूद मैग्नीशियम और थाइमोल जैसे तत्व नर्वस सिस्टम को शांत करते हैं। यह तनाव को कम करने और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है। अगर आपको रात को नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटती है तो सुबह भुना जीरा खाना आपकी नींद को बेहतर बना सकता है। यह शरीर को संतुलित रखता है और मूड भी फ्रेश बनाता है।

          5. स्किन के रोग दूर होंगे

            जीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मुंहासे, पिंपल्स, झाइयां या स्किन एलर्जी जैसी दिक्कतों में यह कारगर है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से खून साफ होता है और स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है। यह त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करता है।
            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Hindi News / Lifestyle News / Roasted Jeera Powder: रोजाना सुबह भुना हुआ जीरा खाने से क्या लाभ होता है?

            ट्रेंडिंग वीडियो