Methi Kalonji Water: रोज सुबह खाली पेट मेथी और कलौंजी का पानी पीने से मिल सकते हैं 5 बड़े फायदे
Methi Kalonji Water: रोज सुबह खाली पेट मेथी और कलौंजी का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह न केवल पाचन को दुरुस्त रखता है बल्कि कई और गंभीर बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जानिए इसके 5 बड़े फायदे।
Methi Kalonji Water मेथी और कलौंजी का पानी पीने से क्या होता है? प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Methi Kalonji Water: अगर आप भी दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी करने से करना चाहते हैं तो मेथी और कलौंजी का पानी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। ये दोनों चीजें हमारी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं और इनका पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसके लिए ज्यादा झंझट नहीं करनी पड़ती। आइए जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट ये पानी पीने से आपको कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं। (Methi Kalonji water Benefits)
अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज या अपच रहती हैं तो मेथी और कलौंजी का पानी पीना फायदेमंद रहेगा। मेथी पेट को साफ रखने में मदद करती है और कलौंजी पेट की जलन और सूजन को कम करती है। सुबह-सुबह इसका पानी पीने से पेट हल्का लगता है और खाना भी अच्छे से पचता है। (Fenugreek and Kalonji Water)
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए ये एक बढ़िया घरेलू तरीका है। मेथी भूख को कंट्रोल करती है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है। वहीं कलौंजी शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करती है। अगर आप रोज सुबह ये पानी पीते हैं और साथ में थोड़ी एक्सरसाइज भी करते हैं तो वजन धीरे-धीरे कम हो सकता है।
3. शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये पानी काफी फायदेमंद है। मेथी खून में शुगर बढ़ने से रोकती है और कलौंजी दिल की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। अगर आप रोज ये पानी पीते हैं तो शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना थोड़ा आसान हो सकता है।
4. जोड़ों के दर्द में आराम देता है
बढ़ती उम्र में घुटनों और जोड़ों में दर्द होना आम बात है। मेथी और कलौंजी दोनों ही दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जो लोग गठिया या जोड़ों की अकड़न से परेशान रहते हैं। उनके लिए ये पानी राहत दिला सकता है। रोज इसका सेवन करने से धीरे-धीरे फर्क महसूस हो सकता है।
5. बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
मेथी और कलौंजी आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करते हैं। मेथी बालों को झड़ने से रोकती है और उन्हें मजबूत बनाती है। कलौंजी स्किन को साफ और चमकदार रखने में मदद करती है। अगर आप रोज इसका पानी पीते हैं तो चेहरे पर निखार आ सकता है और बाल भी घने हो सकते हैं।
कैसे बनाएं मेथी और कलौंजी का पानी?
इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी दाना और आधा चम्मच कलौंजी भिगो दें। सुबह उठकर इसे छान लें और खाली पेट पी लें। चाहें तो हल्का गरम करके भी पी सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Lifestyle News / Methi Kalonji Water: रोज सुबह खाली पेट मेथी और कलौंजी का पानी पीने से मिल सकते हैं 5 बड़े फायदे