scriptGond Katira for Urine Infection: क्या गोंद कतीरा यूरिन इंफेक्शन के लिए फायदेमंद होता है? जानिए | Is Gond Katira for Urine Infection benefits Know here | Patrika News
लाइफस्टाइल

Gond Katira for Urine Infection: क्या गोंद कतीरा यूरिन इंफेक्शन के लिए फायदेमंद होता है? जानिए

Gond Katira for Urine Infection: गर्मी में यूरिन इंफेक्शन से राहत पाने के लिए क्या गोंद कतीरा फायदेमंद होता है? जानिए गोंद कतीरा क्या है, यह कैसे काम करता है, यूरिन की दिक्कतों में कितना असरदार है और इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

भारतMay 24, 2025 / 03:55 pm

Nisha Bharti

Gond Katira for Urine Infection

Gond Katira for Urine Infection प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Gond Katira for Urine Infection: गर्मी के मौसम में यूरिन इन्फेक्शन (Urine Infection) यानी पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना या पेशाब रुक-रुक कर आना जैसे लक्षण आम हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग राहत के लिए घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। गोंद कतीरा भी उन्हीं में से एक है जिसे ठंडक देने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि ये यूरिन इंफेक्शन में फायदेमंद होता है। लेकिन क्या यह सच में असर करता है या सिर्फ सुनी-सुनाई बात है? आइए जानते हैं, गोंद कतीरा के बारे में।

गोंद कतीरा क्या होता है और ये कैसे काम करता है?

गोंद कतीरा (Gond Katira) एक नेचुरल गोंद होता है। यह पेड़ के तनों से निकलता है। यह बिना स्वाद और गंध का होता है और इसे खासतौर पर ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार गोंद कतीरा में शरीर को ठंडक देने, जलन को कम करने और यूरिन को साफ करने वाले गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में इसका सेवन कई लोग करते हैं।
गोंद कतीरा शरीर के तापमान को संतुलित करता है। जिससे पेशाब में जलन या गर्मी की वजह से होने वाली दिक्कतों में थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सिर्फ एक सपोर्टिव चीज है, इलाज नहीं।
यह भी पढ़ें: Cause Of Urine Infection: लाइफस्टाइल की किन गलतियों से बढ़ता है यूरिन इंफेक्शन का खतरा

यूरिन इन्फेक्शन में कितना असरदार है गोंद कतीरा?

अगर आपको हल्की जलन या पेशाब में थोड़ी परेशानी हो रही है तो गोंद कतीरा (Gond Katira) का सेवन कुछ हद तक फायदा दे सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और पेशाब के रास्ते में ठंडक पहुंचाता है। लेकिन अगर संक्रमण ज्यादा है, पेशाब में खून आ रहा है या दर्द बहुत बढ़ गया है तो सिर्फ गोंद कतीरे पर भरोसा करना सही नहीं होगा।
यूरिन इन्फेक्शन (Urine Infection) एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन होता है, जिसे ऐंटीबायोटिक दवाओं से ठीक किया जाता है। ऐसे में गोंद कतीरा एक सहायक के रूप में लिया जा सकता है लेकिन इसे इलाज का मुख्य हिस्सा नहीं मानना चाहिए।

क्या है सेवन का तरीका?

अगर आप गोंद कतीरा लेना चाहते हैं तो इसका सही तरीका यह है कि आप इसे रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसका जैली जैसा हिस्सा निकालकर ठंडे दूध या शरबत में मिलाकर पी सकते हैं। दिन में एक बार इसका सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे कि गोंद कतीरा बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं लें वरना यह पेट में भारीपन, गैस या कब्ज जैसी समस्या भी दे सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Hindi News / Lifestyle News / Gond Katira for Urine Infection: क्या गोंद कतीरा यूरिन इंफेक्शन के लिए फायदेमंद होता है? जानिए

ट्रेंडिंग वीडियो