Healthy Snacks for Liver: शाम के नाश्ते में छुपा है लिवर को हेल्दी रखने का राज, इन 5 चीजों से मिल सकती है बड़ी राहत
Healthy Snacks for Liver: अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर लंबे समय तक स्वस्थ और एक्टिव बना रहे तो शाम के नाश्ते में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करें। यहां जानिए 5 ऐसी आसान और हेल्दी चीजें जो लिवर की सफाई करती हैं और उसे मजबूत बनाती हैं।
Healthy Snacks for Liver प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Healthy Snacks for Liver: हमारे शरीर का लिवर (Liver)एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से जहरीले पदार्थ निकालने, डाइजेशन (पाचन) में मदद करने और ऊर्जा बनाने का काम करता है। अगर लिवर सही तरीके से काम न करे तो सेहत पर बड़ा असर पड़ता है। अक्सर बढ़ती उम्र और गलत खानपान के कारण लिवर में चर्बी जमा हो जाती है जो बाद में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाम के नाश्ते में सही चीजें खाने से आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं? आइए जानते हैं 5 आसान और सस्ती चीजें के बारे में जो लिवर का ख्याल रख सकती हैं।
हरी सब्जियां
शाम के नाश्ते में पालक, मेथी या धनिया जैसी हरी सब्जियां खाना लिवर के लिए फायदेमंद होता है। ये सब्जियां शरीर की गंदगी बाहर निकालती हैं और लिवर पर ज्यादा बोझ नहीं डालतीं। आप इन्हें पराठे में, सूप में या हल्का-सा भूनकर खा सकते हैं। इससे लिवर धीरे-धीरे साफ होने लगता है।
शाम के नाश्ते में थोड़े से बादाम या अखरोट खाने से लिवर को फायदा होता है। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन ई लिवर के सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा ये दिमाग और दिल के लिए भी अच्छे होते हैं। रोज 4-5 बादाम या 2 अखरोट खाना फायदेमंद रहता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो लिवर (Liver) की कोशिकाओं को बचाते हैं। शाम के समय एक कप ग्रीन टी पीना लिवर को फायदा देता है। ग्रीन टी में ऐसे तत्व होते हैं जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं और उसमें जमा फैट को कम करते हैं। ये पेट को भी हल्का रखती है और वजन भी कंट्रोल करती है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स छोटे-छोटे बीज होते हैं जो फाइबर से भरपूर होते हैं। ये पेट साफ रखते हैं और लिवर की सफाई में भी मदद करते हैं। आप इन्हें दही, दूध या नींबू पानी में भिगोकर खा सकते हैं। शाम के समय ये हल्का और सेहतमंद नाश्ता बन जाता है।
सेब और अंगूर जैसे फल लिवर की सफाई के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इनमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है जो लिवर में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। शाम के नाश्ते में इन फलों को शामिल करने से न सिर्फ लिवर स्वस्थ रहता है बल्कि आपकी ऊर्जा भी बढ़ती है। आप इन्हें सीधे खा सकते हैं या स्मूथी के रूप में भी ले सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Lifestyle News / Healthy Snacks for Liver: शाम के नाश्ते में छुपा है लिवर को हेल्दी रखने का राज, इन 5 चीजों से मिल सकती है बड़ी राहत