Exercise For Lower Belly Fat: स्मार्ट तरीके से घटाएं बेल्ली फैट, रोजाना 10 मिनट में करें ये 5 असरदार एक्सरसाइजेस
Exercise For Lower Belly Fat: पेट की चर्बी एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आपको भी बेली फैट है, तो थोड़े से समय और सही एक्सरसाइज के साथ आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां 5 असरदार एक्सरसाइज बताई गई हैं, जानिए इन्हें करने का सही तरीका।
Lower belly fat exercises at home
फोटो सोर्स – Freepik
Exercise For Lower Belly Fat: पेट की चर्बी यानी लोअर बेली फैट आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिसके मुख्य कारण हैं गलत खानपान, व्यायाम की कमी और अधिक बैठने की आदत। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप थोड़े से समय और सही एक्सरसाइज के साथ इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 आसान लेकिन असरदार एक्सरसाइजेस, जो खासतौर पर बेली फैट कम करने के लिए बताई गई हैं।
Burn lower belly fat fastफोटो सोर्स – Freepik यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को मजबूत और टोन करती है। इससे पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैर जमीन पर टिके हों, हाथ सिर के पीछे रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठें और फिर नीचे जाएं।
Lower belly fat workoutफोटो सोर्स – Freepik प्लैंक करने से पेट की मसल्स मजबूत होती हैं और चर्बी कम होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों और पैरों के सहारे पूरे शरीर को सीधा रखें और 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।
बाइक क्रंचेज(Bike crunches)
Best exercises to reduce lower belly fatफोटो सोर्स – Freepik यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को टोन करने में मदद करती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैरों को ऊपर उठाएं और साइकिल चलाने जैसी हरकत करें – एक पैर आगे और दूसरा पीछे।
लेग राइजेज (leg raises)
Flat lower abs workoutफोटो सोर्स – Freepik यह एक्सरसाइज पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, दोनों पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, फिर नीचे लाएं।
एब्डोमिनल ट्विस्ट (Abdominal twist)
At-home workout for lower belly fatफोटो सोर्स – Freepik यह पेट की साइड की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठें, पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं या जमीन पर रखें, फिर शरीर को थोड़ा पीछे झुकाकर दोनों हाथों को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।