बर्तन को चमकाने में कौन है असरदार
बार साबुनयह आमतौर पर सस्ते दाम में आता है और कई जगहों पर मुख्य रूप से इस्तेमाल होता है।इसकी सफाई क्षमता अच्छी होती है, लेकिन यह जल्दी घिसता है और बार-बार गंदे पानी या गीले स्पॉन्ज से छूने के कारण इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
यह हल्का और घोलने में आसान होता है। एक छोटी मात्रा में ही अधिक बर्तन धोए जा सकते हैं।यह साफ-सफाई में ज्यादा प्रभावी माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद घटक ग्रीस और ऑयल को जल्दी हटाते हैं।
स्वच्छता और हाइजीन
बार साबुनगीले वातावरण में लगातार पड़े रहने से इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने की संभावना रहती है।अगर आप बार साबुन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे सूखी जगह पर रखना बेहद जरूरी है।
यह बोतल में बंद रहता है और हाथ से सीधे संपर्क में नहीं आता, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।हाइजीन के लिहाज से यह ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
इको-फ्रेंडली और खर्च
बार साबुनयह प्लास्टिक पैकेजिंग के बिना भी आता है, जिससे पर्यावरण पर बोझ कम पड़ता है।साथ ही यह आमतौर पर किफायती होता है।
इसमें अधिकतर प्लास्टिक बोतल का उपयोग होता है, जिससे वेस्ट ज्यादा बनता है।हालांकि, अब कई ब्रांड्स रिफिल पैक भी देने लगे हैं, जो इको-फ्रेंडली विकल्प बन सकते हैं।
त्वचा पर असर
बार साबुनबार-बार गंदे साबुन को छूने से हाथों में खुजली या जलन हो सकती है, खासकर यदि उसमें हार्ड केमिकल्स हों।
अधिकतर लिक्विड डिशवॉश में स्किन-फ्रेंडली इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं, जो हाथों को नुकसान नहीं पहुंचाते।