पहली घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने कुछ साल पहले एक महिला से दूसरी शादी की थी। वह रोजी मजदूरी कर पत्नी और सौतेली बेटी का पालन पोषण कर रहा था। करीब डेढ़ माह पहले पत्नी कहीं चली गई। घर में दस वर्षीय बालिका अपने सौतेले पिता के साथ रह रही थी। पत्नी के कहीं चले जाने से नाराज पिता की नियत बेटी पर ही बिगड़ गई। उसने डरा धमकाकर उसे हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। उसकी करतूत से तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह दूसरी घटना बालको थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां एक युवक निवास करता है। वह बस्ती में ही रहने वाली बड़ी बहन के घर पहुंचा। उसने अकेले होने के कारण खाना बनाने में परेशानी होने का हवाला देते हुए नाबालिग भांजी को साथ ले जाने की बात कही। जिसकी इजाजत बहन ने भाई पर भरोसा कर दे दी।
मामा की भांजी पर बिगड़ी नीयत
कलयुगी मामा की नियत घर पहुंचते ही भांजी पर बिगड़ गई। वह
अस्मत लूटने का प्रयास करने लगा। इस बीच पीड़िता की चीख घर के बाहर चबुतरा पर बैठे कुछ लोगों को सुनाई दी। वे संदेह होने पर युवक के घर जा पहुंचे, जिससे युवक के मंसूबे पर पानी फिर गया। मौका मिलते ही पीड़िता घर पहुंची। उसने अपनी व्यथा परिजनों को सुना दी। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत मे आ गई। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल पुलिस ने दोनों ही मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को जेल दाखिल करा दिया है।