CG News: इस मार्ग पर सड़क सरपट दौड़ने लगेगी
ज्ञात हो कि, वर्षों से बाईपास की मांग नगरवासियों के द्वारा की जाती रही है, लेकिन बाईपास के निर्माण में कई बाधाएं भी सामने आई, हालांकि अबकी बार बाईपास का निर्माण तेज गति से चल रहा है। आपको बता दे कि, 5 जनवरी 2023 को कार्यादेश जारी हो गया था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा कार्य अक्टूबर 2023 में शुरू किया गया। फिलहाल टाइम एक्सटेंशन लेकर कार्य तेज गति से जारी है। उम्मीद है कि, माहभर के भीतर बाईपास का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा और इस मार्ग पर सड़क सरपट दौड़ने लगेगी। भारी-भरकम वाहनों के बाईपास से होकर गुजर जाने से शहर में जहां एक ओर यातायात का दबाव कम हो जाएगा वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग सकेगा।
तेज रफ्तार वाहनों पर शहर के बीच लगाम
CG News: वहीं यातायात विभाग को भी इस ध्यान देने की जरूरत होगी। जिससे कि तेज रफ्तार वाहनों पर शहर के बीच लगाम लगाया जा सके। शहर में आए दिन कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा अपनी
मोटर बाइक को तेज रफ्तार से हर देकर फैलाने की वजह से भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।
आरएन उसेंडी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी: निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, बारिश के बाद बाईपास में आवाजाह शुरू हो जाएगी।