भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन : नायब तहसीलदार ने प्रदर्शन स्थल पर बैठकर हाथ जोड़े, फिर लिया मांगों का ज्ञापन
भारतीय किसान संघ के प्रदेश स्तरीय संगठन के आह्वान पर किसान नेताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि मूंग, मक्का समेत अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित किया जाए।
भारतीय किसान संघ का तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन
भारतीय किसान संघ ने किसानों के मूंग खरीदी को लेकर प्रदेशभर की तहसीलों में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। किसान नेताओं ने मक्का और मूंग का समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के साथ ही बारिश के दौरान खराब हुई प्याज की कली के प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि की मांग की
मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांगों का सौंपा पत्र भारतीय किसान संघ के प्रदेश स्तरीय संगठन के आह्वान पर किसान नेताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि मूंग, मक्का समेत अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदारों को सौंपा है। इस दौरान खंडवा तहसील में किसानों के धरना स्थल पर आवेदन लेने का अनोखा दृश्य देखने को मिला। नायब तहसीलदार धरना स्थल पर किसानों के साथ फर्श पर बैठे, हाथ जोड़े फिर आवेदन लिया।
किसान नेताओं ने खंडवा तहसील पर प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर खंडवा तहसील के सामने भारतीय किसान संघ के महामंत्री सुभाष पटेल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान नायब तहसीलदार महादेव राठौर किसानों के धरना स्थल पर बैठकर हाथ जोड़े फिर ज्ञापन लिया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की मूंग, उड़द के साथ अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाए। खंडवा में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी तत्काल शुरू की जाए। प्राकृतिक आपदा में बे-मौसम बारिश के दौरान प्याज की कली और मूंग की प्रभावित फसलों का किसानों को राहत राशि दिलाई जाए।
सरकार समर्थन मूल्य का इग्नोर कर रही पुनासा में जिला अध्यक्ष राधेश्याम चाचरिया के नेतृत्व में किसान नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कहा कि मूंग की खरीदी जल्द शुरू करें। किसान नेताओं ने किसानों से कहा कि वे अपने साथियों, रिश्तेदारों को बताएं कि मूंग, सोयाबीन और कपास का समर्थन मूल्य में तौल करने सरकार भविष्य में इग्नोर करेगी। इस लिए समय रहते संभल जाओ नहीं तो अपनी फसल को पानी के भाव बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। किसान नेताओं ने कहा कि अतिवृष्टि और मौसम की मार से किसान परेशान हैं। प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसी तरह विभिन्न तहसीलों पर प्रदर्शन किया गया।
ये किसान नेता रहे मौजूद जिला सह मंत्री हरि सिंह, सुभाष यादव, कोमल पटेल, बसंत पटेल, चैन सिंह सावनेर, बिहारी लाल मालवीया, राजेंद्र जाधम, मुंशी यादव, ओम यादव, हेमेंद्र सोलंकी, भोलेनाथ मुकाती, शिवशंकर, अमृत लाल यादव समेत बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने तहसीलों पर प्रदर्शन किया।
Hindi News / Khandwa / भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन : नायब तहसीलदार ने प्रदर्शन स्थल पर बैठकर हाथ जोड़े, फिर लिया मांगों का ज्ञापन