scriptCG Rape News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, जिम ट्रेनर गिरफ्तार | Physical exploitation of a girl on the pretext of marriage | Patrika News
कवर्धा

CG Rape News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, जिम ट्रेनर गिरफ्तार

CG Rape News: कबीरधाम जिले में पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर(28) ठाकुर पारा कवर्धा को विधिपूर्वक गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

कवर्धाJun 15, 2025 / 04:00 pm

Shradha Jaiswal

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण(photo-unsplash)

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण(photo-unsplash)

CG Rape News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर(28) ठाकुर पारा कवर्धा को विधिपूर्वक गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। डीएसपी कृष्णकुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध महिला थाना कबीरधाम में शिकायत हुई।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

CG News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में गंगा आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देखें…

CG Rape News: जिम ट्रेनर गिरफ्तार

इस पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस, 376, 376(2)(एन), 313 भादवि दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी जिम ट्रेनर है जो पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थान पर विवाह का विश्वास दिलाकर शोषण किया। साथ ही उसने एक अन्य लड़की से सगाई भी किया। इसकी जानकारी छिपाकर पीड़िता का शोषण किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़िता व आरोपी का शरीरिक परीक्षण भी किया। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सूरज ठाकुर को 13 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड 27 जून तक प्रदान किए जाने का आवेदन किया है।

Hindi News / Kawardha / CG Rape News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, जिम ट्रेनर गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो