यह है प्रदेशभर की स्थिति
इ-केवायसी कराए जाने व आधार लिंक होने के बाद यह तथ्य सामने आए हैं कि प्रदेशर में एक लाख 60 हजार 186 लोग ऐसे हैं जिनकी आय 6 लाख रुपए से अधिक व 25 लाख रुपए से अधिक है, जो नि:शुल्क व सस्ते राशन की पात्रता नहीं रखते। इन्हें क्षेत्रीय एसडीएम द्वारा नोटिस भेजे गए हैं। खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऐसे एक लाख 59 हजार 453 नोटिस लोड हो चुके हैं। नोटिस जारी होने के बाद अब लोग जनसुनवाई, खाद्य विभाग व राशन दुकान में पहुंचकर नाम न काटे जाने की गुहार लगा रहे हैं।
केवायसी न होना भी चिंता का विषय
कई माह तक केवायसी के लिए अभियान चलाया गया। जबलपुर संभाग में 87 लाख 40 हजार 352 लोगों के केवासी होनी है, जिनमें से 7 लाख लोग अबतक सामने नहीं आए। पोर्टल के अनुसार 55 जिलों में 5 करोड़ 27 लाख 60 हजार 433 हितग्राही हैं। इनमें से 31 लाख 99 हजार 574 लोगों ने अबतक इ-केवायसी नहीं कराई है, जबकि 4 करोड़ 81 लाख 68 हजार 684 लोगों की केवायी एप्रूव्ड है। कुल 91 प्रतिशत लोगों ने ही इ-केवायसी कराई है। हालांकि विभाग का अनुमान में कि 15 से 20 प्रतिशत इनमें दिव्यांग व वृद्ध शामिल हो सकते हैं।यह है संभाग में हितग्राहियों के केवायसी व नोटिस की स्थिति
जिला उपभोक्ता अधूरी केवायसी नोटिस
जबलपुर 1432831 167338 5453
कटनी 937800 94114 1027
नरसिंहपुर 805366 58418 1386
छिंदवाड़ा 1310868 83348 3866
सिवनी 1071860 89649 1963
मंडला 889200 61726 1466
डिंडौरी 647843 60362 682
बालाघाट 1359671 69152 3449
पार्ढुना 284915 14787 1139
योग 8740352 698894 28297
फैक्ट फाइल- 1057 लोगों को कटनी में जारी हुआ है राशन बंद करने के लिए नोटिस।
- 97 हजार 377 लोगों की केवायसी कटनी जिले में बताई जा रहीं शेष।
- 36 हजार 341 इ-केवायसी प्रदेशभर में जेएसओ लेवल पर हैं पेंडिंग।
- 32 लाख हितग्राहियों की प्रदेशभर में इ-केवायसी बताई जा रही पेंडिंग।
इस तरह जारी हो रहे नोटिस
श्रीराम काछी निवासी बमनी ढीमखेड़ा की आय अधिक होने के कारण एसडीएम द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जिसमें हितग्राही ने खाद्य विभाग में आवेदन देकर कहा है कि मैं छोटा किसान हूं, निवेदन है कि नाम न काटा जाए। इसी प्रकार सुखचैन प्रसाद निवासी भटगवां को नोटिस जारी किया गया है। पीडि़त ने एसडीएम के नाम पत्र खाद्य विभाग में जमा कर गुहार लगाई है कि वह छोटा किसान है, मेरा नाम न काटा जाए।जिन लोगों ने केवायी नहीं कराई है उनका राशन नहीं आ रहा। जिले में ऐसे 97 हजार से अधिक लोग हैं। 1027 लोगों को एसडीएम के यहां से आय अधिक होने पर राशन बंद करने नोटिस भी जारी हुए हैं, जो यहां आकर अपना पक्ष रख रहे हैं। उनका उचित निराकरण कराया जाएगा। ऐसी स्थिति संभाग व पूरे प्रदेश में है।
सज्जन सिंह, जिला खाद्य अधिकारी।