scriptयोगी सरकार के मंत्री की घोषणा: कानपुर देहात का नाम बदल जाएगा, मिलेगी पहचान, इन नामों पर चर्चा | Yogi government minister announcement: Kanpur Dehat get new name | Patrika News
कानपुर

योगी सरकार के मंत्री की घोषणा: कानपुर देहात का नाम बदल जाएगा, मिलेगी पहचान, इन नामों पर चर्चा

Yogi government minister announcement about Kanpur Dehat Name कानपुर देहात को नया नाम मिलने जा रहा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यह जानकारी दी है। इन नामों पर चर्चा हो रही है।

कानपुरJul 07, 2025 / 04:52 pm

Narendra Awasthi

Yogi government minister announcement about Kanpur Dehat Name कानपुर देहात का नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। जल्द ही कानपुर देहात को नया नाम मिलेगा। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है। जिस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल आयुक्त सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

संबंधित खबरें

स्थानीय लोगों की मांग

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि कानपुर देहात का नाम बदलने के लिए स्थानीय लोगों ने भी कई बार मांग की है।‌ जनता कि यह मांग काफी लंबे समय से जिसे मुख्यमंत्री के सामने रखा गया है इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। कानपुर देहात से देहात शब्द हटेगा। इसकी जगह पर कानपुर ग्रेटर आ सकता है। सही नामकरण होगा।

औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा

राकेश सचान ने कहा कि कानपुर में उद्योग के लिए स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जबकि कानपुर देहात में उद्योग स्थापित करने के लिए खूब जगह है। कानपुर देहात के इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार निवेश बढ़ रहा है। बड़े-बड़े उद्योगपति कानपुर देहात की तरफ आ रहे हैं। ‌कानपुर देहात औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। नाम बदलने से पहचान बदलेगी और कानपुर देहात का औद्योगिक विकास भी होगा। ‌कानपुर देहात की जनता की मांग को देखते हुए बहुत जल्दी नया नाम मिलेगा।

Hindi News / Kanpur / योगी सरकार के मंत्री की घोषणा: कानपुर देहात का नाम बदल जाएगा, मिलेगी पहचान, इन नामों पर चर्चा

ट्रेंडिंग वीडियो