कैसा रहेगा कानपुर में आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी छुटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा 2 अगस्त का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। ठीक-ठाक बारिश होगी। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है।
कैसा रहेगा 3 अगस्त का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार के रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी जमकर बारिश होगी। 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। करीब 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।