कैसा रहेगा कानपुर में आज रात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज बर्रि क्षेत्र में हल्की-फुल्की बारिश हुई। 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश हो सकती है
कैसा रहेगा कानपुर में 22 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिर सकती है। 24 घंटे में 13.5 मिली मीटर बारिश हो सकती है
कैसा रहेगा 23 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 24 जुलाई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे में 13.5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।