मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा कन्नौज में 28 अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की संभावना नहीं है। रात को भी आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है
कैसा रहेगा 3 मई तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 29 अप्रैल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बारिश होने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। 30 अप्रैल और 1 मई का तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच, दो और तीन मई का तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इन दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक का हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।