उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया। जब 22 वर्षीय दीप्ति पुत्री अशोक को 25 वर्षीय देवांश पुत्र महिपाल सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। घटना के समय दीप्ति छत पर सो रही थी। इस समय देवांश अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा और दीप्ति के सर पर सटाकर गोली मार दी। वहां से भाग कर देवांश तालाब किनारे पहुंचा। यहीं पर उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन छत पर पहुंचे तो वहां पर दीप्ति खून से लथपथ मिली।
22 जून को हुई थी
अशोक ने बताया कि कल 22 जून को पंचायत हुई थी। जिसमें देवांश ने कहा था कि वह दीप्ति को परेशान नहीं करेगा। अशोक ने बताया कि दीप्ति की शादी तय हो गई थी। जिससे देवांश नाराज हो गया। वह दीप्ति के होने वाले पति के पास पहुंच गया और धमकी दिया कि तुम दीप्ति से शादी ना करो। नहीं तो बहुत बुरा होगा। इस बात की जानकारी दीप्ति के घर वालों को हुई तो उन्होंने पंचायत बुलाई। जिसमें देवांश ने वादा किया था कि अब दीप्ति को परेशान नहीं करेगा। लेकिन देवांश के मन में कुछ और ही चल रहा था। उसने दीप्ति की हत्या कर खुद भी मौत के गले लगा लिया।
एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार और एएसपी अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।