scriptGood News: राजस्थान के इस शहर से चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, शेखावत ने रेल मंत्री से की मुलाकात | Vande Bharat train can run on Jodhpur-Delhi route, Gajendra Singh Shekhawat met Railway Minister | Patrika News
जोधपुर

Good News: राजस्थान के इस शहर से चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, शेखावत ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Vande Bharat Express: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सुझाव पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भरोसा जताया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाएगा।

जोधपुरAug 18, 2025 / 07:05 pm

Rakesh Mishra

Vande Bharat Express

रेल मंत्री से चर्चा करते गजेंद्र सिंह शेखावत। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जोधपुर-दिल्ली रूट के रेल यात्रियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। सोमवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विशेष भेंटकर जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव में यह भी आग्रह किया गया कि ट्रेन सुबह जल्दी जोधपुर से रवाना हो और शाम को उसी दिन दिल्ली से वापसी करे। इस व्यवस्था से यात्रियों को उसी दिन आवागमन की सुविधा मिलेगी और समय की भारी बचत होगी।

लंबे समय से मांग

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शेखावत द्वारा की गई यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे जोधपुर और जयपुर सहित विभिन्न मार्गों में आने वाले तमाम जिलों के लोगों को राजधानी से तेज, सुरक्षित और आरामदायक रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन सभी क्षेत्रों को इससे गति मिलेगी।
यह वीडियो भी देखें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सुझाव पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भरोसा जताया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि निकट भविष्य में इस रूट पर वंदे भारत की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

Hindi News / Jodhpur / Good News: राजस्थान के इस शहर से चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, शेखावत ने रेल मंत्री से की मुलाकात

ट्रेंडिंग वीडियो