scriptJodhpur: दो लड़कियों ने पानी की जगह पी लिया जहर, तबियत बिगड़ते ही अस्पताल ले गए परिजन, नहीं बच सकी जान | Jodhpur News girls drank poison instead of water died during treatment | Patrika News
जोधपुर

Jodhpur: दो लड़कियों ने पानी की जगह पी लिया जहर, तबियत बिगड़ते ही अस्पताल ले गए परिजन, नहीं बच सकी जान

Jodhpur News: दो लड़कियों ने भूलवश पानी की जगह कीटनाशक पदार्थ पी लिया, जिससे दोनों लड़कियों की मौत हो गई। मामला जोधपुर के झंवर थाना एरिया का है।

जोधपुरJun 11, 2025 / 10:27 am

Arvind Rao

Jodhpur news

मामले की जांच करती पुलिस (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

राजस्थान में जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में कीटनाशक पीने से दो लड़कियों की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।


बता दें कि पहली रिपोर्ट छोटू सिंह ने दी है। इसमें बताया गया कि बीते दिनों छह जून को उनकी बेटी रूप कंवर पानी के बदले भूलवश कीटनाशक पदार्थ पी लिया था। ऐसे में उसकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

महिला ने कीटनाशक पीकर दी जान, मारपीट कर घर से निकाल दिया था पति, बच्चों को पालने के लिए करती थी मजदूरी


दूसरी ने भी की यही गलती


झंवर थाना एरिया के बडला नगर निवासी लक्ष्मण राम जाट ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि उनकी बहन ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके चलते उसकी मौत हो गई थी।

Hindi News / Jodhpur / Jodhpur: दो लड़कियों ने पानी की जगह पी लिया जहर, तबियत बिगड़ते ही अस्पताल ले गए परिजन, नहीं बच सकी जान

ट्रेंडिंग वीडियो