केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस उपलब्धि की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि OIL ने विकास अवधि के भीतर 3 सफल MWP कुएं खोदकर 67,200 SCMD प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसे गेल (GAIL) और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) को आपूर्ति की जा रही है। आने वाले समय में उत्पादन को बढ़ाकर 100 MSCMD तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
बखरितिब्बा प्रोजेक्ट से जुड़ा यह कार्य भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेगिस्तानी इलाकों में तेल और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करना न केवल तकनीकी चुनौती है बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सावधानी की मांग करता है।
गृह प्रवेश की तैयारी थी… लेकिन सवेरे मां, बेटी और दामाद की मौत, एक बेटी गंभीर
इस प्रोजेक्ट से ना केवल स्थानीय क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेगे, बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास को भी नया बल मिलेगा। केंद्र सरकार की DSF नीति के तहत देश के छोटे और सीमांत तेल क्षेत्रों का दोहन कर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।यह सफलता भारत के लिए एक संकेत है कि सीमांत क्षेत्रों में भी ऊर्जा की अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं।