96.72 प्रतिशत रहा जैसलमेर में 5वीं बोर्ड का परिणाम
शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें सीमावर्ती जैसलमेर जिले का परीक्षा परिणाम 96.72 प्रतिशत रहा है। 5वीं बोर्ड के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का परिणाम 96.80 प्रतिशत और लडक़ों का परिणाम 96.64 प्रतिशत रहा। जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले में परीक्षा के लिए 9438 लडक़े, 8025 लड़कियां कुल 17463 रजिस्टर्ड थे। इनमें से 9149 लडक़े और 7731 लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कुल 16880 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। जबकि 268 लडक़े और 273 लड़कियों के सप्लीमेंट्री आई है। 21 लडक़ों और 21 लड़कियों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा।
Hindi News / Jaisalmer / 96.72 प्रतिशत रहा जैसलमेर में 5वीं बोर्ड का परिणाम