बदलता रहता था ठिकाने
एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भगवान सहाय सैनी उर्फ अजय मण्डावर दौसा का रहने वाला है। आरोपी शहर में रेपिडो बाइक चलाता है। वह बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कॉलोनी व मकानों के सामने घूम रहीं महिलाओं और सुनसान जगहों पर राह चलते लोगों के महंगे मोबाइल छीन फरार हो जाता है। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था।
स्कूटी भी चुराई थी
2 जून को मालवीय नगर निवासी फारूख ने जवाहर सर्कल में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि वह और उसका भाई इंजमाम जॉब पर गए थे। बहन रुखसार ने फोन कर बताया कि किराएदार भगवान सहाय स्कूटी चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी भगवान सहाय को गिरफ्तार कर लिया।