पश्चिमी राजस्थान में मौसम रहा शुष्क
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश डग (झालावाड़) में दर्ज की गई। जहां पर 22.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में रहा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर में मौसम खुशगवार, देर रात बारिश की संभावना
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर का मौसम खुशगवार है। आज 12 बजे जयपुर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वैसे मौसम विभाग के अनुसार सूरज और बादल में आंख मिचौली चल रही है। हो सकता है देर रात तक जयपुर में बारिश हो जाए।