महाराष्ट्र- गुजरात से पूर्वोत्तर इलाकों में यू-टर्न
दक्षिण पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र और गुजरात में दस्तक देने के बाद देश के पूर्वोत्तर राज्यों का रुख कर चुका है। पूर्वोत्तर के 17 राज्यों में मानसून सक्रिय है और कई शहरों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान, असम, अरूणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई।
मध्यप्रदेश में 12 जून तक दस्तक संभव
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में अनुकूल परिस्थितियां बनने पर आगामी 10 से 12 जून तक दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रवेश कर सकता है। सामान्यतया मध्य प्रदेश में 15 जून तक ही मानसून की एंट्री होती है लेकिन महाराष्ट में इस बार तय वक्त से पहले मानसून ने दस्तक दी है। ऐसे में इस सप्ताह विंड पैटर्न में बदलाव होने पर मानसूनी मेघ मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है।
राजस्थान में बारिश से लुढ़का पारा
प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक में अभी वक्त है। मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री तय समय के आसपास या कुछ दिन पहले होने की संभावना जताई है। राजस्थान में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक देता है। वहीं मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्री मानसून गतिविधियां भी तेज हो चली हैं। माना जा रहा है कि आगामी 4 दिनों तक प्रदेश के कई शहरों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
