scriptJail Prahari Result: 6 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा परिणाम आज ही होगा जारी | jail prahari result: The wait of 6 lakh candidates for the jail guard recruitment exam is over, the jail guard recruitment exam result will be released today | Patrika News
जयपुर

Jail Prahari Result: 6 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा परिणाम आज ही होगा जारी

rsmssb jail warder result: आपको बता दें कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में 6,10,168 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। ये परीक्षार्थी सुबह से ही परिणाम को लेकर इंतजार देख रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रेल को किया गया था।

जयपुरAug 29, 2025 / 08:54 pm

rajesh dixit

Rajasthan Jail Warder Result: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित जेल भर्ती परीक्षा परिणाम आज यानी 29 अगस्त को ही जारी किया जाएगा। इस संबंध में कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सूचना दी है।
आपको बता दें कि परिणाम दोपहर बाद ही अपलोड किया जाना था। लेकिन बार-बार तकनीकी कारणों से परिणाम अपलोड नहीं हो पा रहा है। अब शाम साढे आठ बजे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सूचित किया है जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का परिणाम आज ही जारी किया जाएगा।

संबंधित खबरें

छह लाख से अधिक परीक्षार्थी कर रहे हैं इंतजार

आपको बता दें कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में 6,10,168 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। ये परीक्षार्थी सुबह से ही परिणाम को लेकर इंतजार देख रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रेल को किया गया था।

968 पदों पर हो रही भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी के पदों में वृद्धि की गई है। इसके बाद अब यह परीक्षा 968 पदों पर आयोजित हुई है।

Hindi News / Jaipur / Jail Prahari Result: 6 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा परिणाम आज ही होगा जारी

ट्रेंडिंग वीडियो