scriptIAS परी का आज पहला मदर्स डे, सोशल मीडिया पर छा गया ढाई महीने की बेटी का नाम, अर्थ और भी शानदार… | ias-pari-vishnoi-daughter-name-veda-meaning-unique-mothers-day | Patrika News
जयपुर

IAS परी का आज पहला मदर्स डे, सोशल मीडिया पर छा गया ढाई महीने की बेटी का नाम, अर्थ और भी शानदार…

IAS Pari Vishnoi First Mother Day: राजस्थान में जन्मी परी विश्नोई, हरियाणा की बहू हैं और वर्तमान में सिक्किम में आईएएस अधिकारी के पद पर हैं।

जयपुरMay 11, 2025 / 12:16 pm

JAYANT SHARMA

माता पिता ने रखा है बेटी का यूनिक नाम, पहली फोटो को ही मिले हजारों लाइक

IAS Pari Bishoni: राजस्थान की बेटी और विश्नोई समाज का गौरव… आईएएस परी विश्नोई जाना-माना नाम है। हाल ही में उन्होंने एक नवजात बिटिया को जन्म दिया है। बिटिया करीब ढाई महीने की हो गई है। लेकिन इस बीच परी विश्नोई के लिए आज खास दिन है। आज उनका पहला मदर्स डे है। मां के साथ यह दिन पिता भव्य विश्नोई के लिए भी यादगार होना तय है।
विश्नोई समाज की इकलौती आईएएस अफसर परी की बिटिया का नामकरण भी उन्होनें बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही किया था। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनकी बेटी का क्या नाम है…। नाम बेहद ही यूनिक है और इसका हिंदी, संस्कृत, ग्रीक समेत अन्य भाषाओं में भी बेहद ही यूनिक है। दम्पत्ति की ओर से रखे गए इस नाम की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा रही है।
यह भी पढ़ें: 23 साल की टीचर को 13 साल के लड़के से हुआ प्यार, 4 राज्यों में घूमते रहे , पुलिस ने पकड़ा

बच्ची का नाम वेदा है। यह वेद शब्द से बना है। हिंदी और संस्कृत में इस नाम का अर्थ ज्ञानवान और बुद्धिमान से है। वहीं ग्रीक भाषा में भी अर्थ यूनिक है। ग्रीक में वेदा का अर्थ है वह व्यक्ति जिसे सबकुछ पता है। हंगेरियन भाषा में इसका अर्थ है ज्ञान। सबसे बड़ी बात ये है कि इन दिनों जो चलन चल रहा है जिनमें अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों का नाम अपने पहले अक्षर पर रखने का प्रयास करते हैं। वह प्रयोग विश्नोई दम्पत्ति ने नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जन्मी परी विश्नोई, हरियाणा की बहू हैं और वर्तमान में सिक्किम में आईएएस अधिकारी के पद पर हैं। सबसे खास बात ये है कि मुकेश अंबानी ने भी अपनी पोती का नाम वेदा ही रखा था।

Hindi News / Jaipur / IAS परी का आज पहला मदर्स डे, सोशल मीडिया पर छा गया ढाई महीने की बेटी का नाम, अर्थ और भी शानदार…

ट्रेंडिंग वीडियो