जयपुर का टूरिस्ट स्पॉट जलमहल इन दिनों खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी विदेशी सैलानियों की पसंदीदा लोकेशन रहा यह जलमहल अब जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।
2/5
जलमहल की लगातार बिगड़ती स्थिति के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पहले जहां जलमहल पर सेल्फी लेने की होड़ मची रहती थी, वहीं अब सिर्फ सन्नाटा पसरा है।
3/5
जलमहल के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। जलमहल पर पर्यटन पूरी तरह चौपट हो गया है। सफाई, सुविधाएं और मार्केट के अभाव में पर्यटक यहां आना छोड़ चुके हैं।
4/5
जलमहल के पानी में फैला कचरा इस ऐतिहासिक धरोहर की बिगड़ती तस्वीर बयां कर रही है। प्रशासनिक अनदेखी जलमहल पर भारी पड़ रही है।
5/5
जलमहल की टूटी-फूटी रेलिंग लोगों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। हैरत की बात तो यह है कि सुरक्षा के इंतजाम को लेकर प्रशासन भी सचेत नहीं है।