गोविंददेवजी मंदिर में हुआ पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ
विमान हादसे के मृतकों की आत्म शांति के लिए दीं विशेष आहुतियां
स्वच्छ पर्यावरण, हरित जीवन और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने का दिया संदेश
जयपुर•Jun 15, 2025 / 01:41 pm•
Devendra Singh
Gayatri Mahayagya
जयपुर. आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार सुबह मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। स्वच्छ पर्यावरण, हरित जीवन और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यज्ञ को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली ने संपन्न कराया। इस दौरान विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ विशेष आहुतियां भी अर्पित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर वेद मंत्रों से गुंजायमान हो गया। हवन कुंड में दी जा रही आहुतियों की सुवास से मंदिर परिसर महक उठा।
Hindi News / Jaipur / Gayatri Mahayagya : स्वच्छ पर्यावरण-सुरभित जीवन के ध्येय वाक्य के साथ हवन कुंड में दी आहुतियां