बीसलपुर बांध के गेटों की स्थिति-27 July 8 PM
गेट संख्या | खोले जाने की ऊँचाई (मीटर में) |
---|---|
9 | 2.00 मीटर |
10 | 2.00 मीटर |
11 | 2.00 मीटर |
12 | 2.00 मीटर |
24 जुलाई को खुले थे आठवीं बार गेट
आखिर 24 जुलाई को शाम पांच बजे वो घड़ी आ ही गई जिसका तीन जिलों की जनता बेहद इंतजार कर रही थी। जैसे ही बीसलपुर बांध के पानी ने 315.50 आरएल मीटर के गेज को छुआ तो खुशियों छलक उठी। बांध के गेट खोलने से पहले सायरन बजाया गया। पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बांध के गेट संख्या 10 को एक मीटर तक खोला गया। इस गेट से माध्यम से छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में हो गई है। बीसलपुर बांध के भरने से तीन जिलों की जनता को पेयजल की टेंशन समाप्त हो गई है।एक नजर में जानें बांध का इतिहास
315.50 आरएल मीटर है बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता-08 बार बांध अब तक भर चुका
2004 में पहली बार खोले गए थे बांध के गेट
18 गेट हैं बीसलपुर बांध में
03 प्रमुख नदियों का पानी त्रिवेणी के माध्यम से आता है बांध में
08 मीटर के गेज के साथ ही बही थी इस बार दो जुलाई को त्रिवेणी