scriptNaxalites Cave: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में मिली नक्सलियों के छिपने की गुफा, यहां देखें कुछ ऐसा है अंदर का नजारा… | Patrika News
जगदलपुर

Naxalites Cave: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में मिली नक्सलियों के छिपने की गुफा, यहां देखें कुछ ऐसा है अंदर का नजारा…

Naxalites Cave: कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की गहरी गुफा मिली है। ये करीब 1000 नक्सलियों के छिपने का सुरक्षित ठिकाना बताया जा रहा है।

जगदलपुरApr 27, 2025 / 05:00 pm

Laxmi Vishwakarma

Naxalites Cave
1/5
Naxalites Cave: बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ पिछले 5 दिनों से चल रहे सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान जवानों को पहाड़ी की चोटी में एक विशालकाय गुफा मिली है।
Naxalites Cave
2/5
Naxalites Cave: इस विशालकाय गुफा की लंबाई व चौड़ाई को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां एक हजार से अधिक लोग आराम से रह सकते हैं। पुलिस का कहना है कि नक्सली इसी गुफा में अपनी रणनीति व बैठक लिया करते थे।
Naxalites Cave
3/5
Naxalites Cave: इधर जैसे ही फोर्स ने इस गुफा में दबिश दी। नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। बीते पांच दिनों से इस पहाड़ी पर फोर्स का मूवमेंट चल रहा है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच सुरक्षाबल नक्सलियों के इस ठिकाने तक पहुंच गए थे। यहां नक्सलियों की मौजूदगी के निशान तो मिले है।
Naxalites Cave
4/5
Naxalites Cave: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में स्थित इस गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक भी सुविधाएं मौजूद है। गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों की इस गुफा कुछ ऐसे दिखती है।
Naxalites Cave
5/5
Naxalites Cave: इस पहाड़ी के अन्य भाग में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की रसद खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में वे या तो आत्मसमर्पण कर सकते हैं या मुठभेड़ में मारे जाएंगे।

Hindi News / Photo Gallery / Jagdalpur / Naxalites Cave: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में मिली नक्सलियों के छिपने की गुफा, यहां देखें कुछ ऐसा है अंदर का नजारा…

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.