scriptrainfall alert : उमस कर रही बेहाल, आज झमाझम के आसार | rainfall alert: Humidity high in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

rainfall alert : उमस कर रही बेहाल, आज झमाझम के आसार

rainfall alert : उमस कर रही बेहाल, आज झमाझम के आसार

जबलपुरAug 20, 2025 / 11:30 am

Lalit kostha

rainfall alert

rainfall alert

rainfall alert : बारिश की गतिविधियों में कमी के चलते सूर्यदेव की तपन बढ़ गई है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी बढ़ी है। मंगलवार को सुबह से खिली चटक धूप के चलते जोरदार उमस रही। हालांकि, शहर के कुछ स्थानों पर दिन में हल्की बारिश हुई। वहीं, शाम ढलते ही बादल जमकर बरसे। मौसम विभाग की मानें, तो अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में 23 अगस्त तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
कांग्रेस के नए अध्यक्ष का विरोध में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बोले – एक बोतल खून निकालकर खड़गे को दूंगा

rainfall alert

rainfall alert : 23 अगस्त तक वर्षा के समीकरण बन रहे

बुधवार को भी जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वज्रपात व झंझावत की संभावना जताई गई है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से 21 और 22 अगस्त को जबलपुर सम्भाग सहित प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से नीन डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हवा में नमी 78 फीसदी दर्ज की गई। रात में 10 मिमी बारिश के साथ सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 865.2 मिमी (34.06 इंच) पहुंच गया।
rainfall alert

rainfall alert : कई सिस्टम बने

मौसम विभाग के अनुसार एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र पश्चिम मध्य और संलग्न पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी एपी-दक्षिण ओडिशा तटों पर अवस्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अवदाब में परिवर्तित होने तथा 19 अगस्त को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की सम्भावना है।

Hindi News / Jabalpur / rainfall alert : उमस कर रही बेहाल, आज झमाझम के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो