सोनम ने हायर किए थे किलर
मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रातभर छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने बताया कि एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया है। नोंगरांग ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए मध्य प्रदेश से 3 हत्यारों को भाड़े पर लिया था। उन्होंने कहा अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अब भी जारी है। सोनम ने घर पर की थी बात, पुलिस को था शक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कुछ समय पहले ही अपने घर में बात की थी। पुलिस सोनम के घरवालों के फोन पर पैनी नजर बनाई हुई थी। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने घर से बात करने के दौरान सरेंडर शब्द का इस्तेमाल किया था।
गाजीपुर निकली इंदौर पुलिस
फिलहाल सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोनम 2 घंटे पहले ही मिली है। गाजीपुर पुलिस ने इंदौर पुलिस को जानकारी दे दी है। जिसके बाद महिला को होल्ड किया गया। इंदौर पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है। पूरे मामले की जानकारी के लिए सोनम ने अपने घर खुद ही कॉल किया था। सोनम को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।