scriptएमपी में बड़े उद्योगपति की दिन दहाड़े हत्या, बिजनेस पार्टनर ने ही कर दिया कत्ल | Indore industrialist Chirag Jain was murdered by his partner Vivek Jain | Patrika News
इंदौर

एमपी में बड़े उद्योगपति की दिन दहाड़े हत्या, बिजनेस पार्टनर ने ही कर दिया कत्ल

Indore- मध्यप्रदेश के इंदौर के एक बड़े उद्योगपति की हत्या कर दी गई है। उनके बिजनेस पार्टनर ने ही यह कत्ल किया है।

इंदौरAug 23, 2025 / 02:51 pm

deepak deewan

Indore industrialist Chirag Jain was murdered by his partner Vivek Jain

Indore industrialist Chirag Jain was murdered by his partner Vivek Jain

Indore- मध्यप्रदेश के इंदौर के एक बड़े उद्योगपति की हत्या कर दी गई है। उनके बिजनेस पार्टनर ने ही यह कत्ल किया है। लोहा पाइप फैक्ट्री के मालिक उद्योगपति चिराग जैन की उनके पार्टनर विवेक जैन ने चाकू मारकर हत्या की। बिजनेस पार्टनर शनिवार को सुबह सुबह बातचीत के बहाने मृतक के घर आया था। उस समय चिराग जैन की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई थीं और 8 साल का बेटा सो रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लेन-देन को लेकर कुछ विवाद हुआ। गुस्से में आए विवेक जैन ने घर में ही रखा चाकू उठाया और चिराग जैन को गोद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार उद्योगपति चिराग जैन की सांवेर रोड पर लोहा पाइप की फैक्ट्री है। वे तिलक नगर में रहने वाले विवेक जैन के साथ मिलकर बिजनेस करते थे। दोनों का लेनदेन को लेकर विवाद था। शनिवार सुबह विवेक जैन चिराग के घर पहुंचा। वहां उसने चिराग जैन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए। कई गंभीर चोटें लगने से उनकी तुरंत मौत हो गई।

मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में वारदात हुई

कनाडिया क्षेत्र में मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में यह वारदात हुई। यहां चिराग जैन अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट के आठवें फ्लोर पर रहते थे। सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच मृतक के पार्टनर ने उनका कत्ल किया।​ हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने जब फ्लैट में खून फैला देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और उद्योगपति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। इस बीच फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटा लिए हैं।
इधर आरोपी विवेक जैन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कनाडिया टीआई सहर्ष यादव के अनुसार पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रहीं हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Hindi News / Indore / एमपी में बड़े उद्योगपति की दिन दहाड़े हत्या, बिजनेस पार्टनर ने ही कर दिया कत्ल

ट्रेंडिंग वीडियो