Weekly Horoscope 18 To 24 May 2025 : टैरो के अनुसार मेष, मिथुन, कर्क, कन्या को मिलेगी सफलता, वृषभ रहें सावधान, जानें टैरो से
Weekly Horoscope 18 To 24 May 2025 : टैरो कार्ड्स के अनुसार, मई का दूसरा सप्ताह मेष, मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए करियर में सफलता और तरक्की लेकर आएगा। टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, यह सप्ताह कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
Weekly Horoscope 18 To 24 May 2025 : टैरो कार्ड्स के अनुसार, रविवार से शुरू हो रहा मई का दूसरा सप्ताह मेष, मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता, पहचान और प्रगति लेकर आ रहा है, जबकि वृषभ राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह सप्ताह कई राशियों के लिए उन्नति और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर कन्या तक की राशियों के लिए क्या खुशियां लेकर आ रहा है ये नया सप्ताह ।
मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मई का दूसरा सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आप रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Taurus)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों की पारिवारिक लाइफ इस सप्ताह थोड़ा डिस्टर्ब रह सकती है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अत: पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें, बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है।
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Mithun)
टैरो राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह आप जीत के पथ पर हैं। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है।
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Kark)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार और तेजस्विता में वृद्धि होगी। देश-विदेश में ख्याति विस्तार के साथ पुरस्कार प्राप्ति का भी योग बन सकता है। सपरिवार मनोरंजक भ्रमण और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
May Monthly Rashifal : जानिए मई 2025 में आपकी राशि का हाल
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Singh)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की धन संबंधित मामलों में स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। कुछ धन राशि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी खर्च हो सकती है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Kanya)
टैरो राशिफल के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह आपको कार्यस्थल विशेष सुर्खियां और मान सम्मान दिलाएगा। इस सप्ताह आप पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।