scriptKal Ka Rashifal 12 June: मेष, वृषभ समेत 10 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा गुरुवार, जानें करियर, परिवार, सेहत का हाल | Kal Ka Rashifal 12 June 2025 Thursday Horoscope Tomorrow Aaj Ka Rashifal Today will be full of happiness for 10 zodiac | Patrika News
राशिफल

Kal Ka Rashifal 12 June: मेष, वृषभ समेत 10 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा गुरुवार, जानें करियर, परिवार, सेहत का हाल

Horoscope Tomorrow: 12 जून 2025 का दिन ज्यादातर राशि के लोगों के लिए खुशियों भरा है। कल का राशिफल गुरुवार में जानिए सभी राशि के लोगों का करियर, आर्थिक जीवन कैसा रहेगा (Kal Ka Rashifal 12 June 2025)

भारतJun 11, 2025 / 09:35 pm

Pravin Pandey

Kal Ka Rashifal 12 June 2025

Kal Ka Rashifal 12 June 2025: कल का राशिफल गुरुवार 12 जून 2025 (photo credit:patrika design)

Kal Ka Rashifal 12 June 2025: ज्योतिषियों के अनुसार मेष, वृषभ समेत 10 राशियों के लिए गुरुवार बेहद शुभ है। कल का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Thursday Horoscope)


कल का मेष राशिफल (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)


पॉजीटिवः मेष राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति बता रही है कि गुरुवार का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। लंबे समय से सोची हुई कोई बात आज पूरी हो सकती है, जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है।
इतना ही नहीं आज आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन शुभ रहेगा, निजी कार्य की बाधा दूर होगी। परीक्षा में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।


निगेटिवः
आप चिंतित रह सकते हैं, लेकिन इसे छोड़ने का प्रयास करें। मतभेद मिटाएं और भावनाओं को साथी से बताएं। इससे रिश्ता मजबूत होगा।

फैमिली लाइफः दांपत्य जीवन में भी प्यार देखने को मिलेगा और जीवनसाथी आपसे कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कह सकता है। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।


सेहतः आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छे खान-पान का पालन करें।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः मैरून रंग
बेस्ट टाइमः सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक
सेलिब्रिटीः कंगना रनौत

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

पॉजीटिवः आज कामकाज के सिलसिले में आज का दिन आपके लिए सहयोगी साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। आज का दिन वृषभ राशि वालों को खुशी और शांति देगा। आपको अपने किसी करीबी से कोई सुखद समाचार मिलेगा। आप पॉजिटिव सोच रख पाएंगे। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

निगेटिवः वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा खर्च कराने वाला रहेगा। वैवाहिक लोगों के जीवन में आज तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज किसी बात को लेकर अति आत्मविश्वास में न रहें। झूठ बोलने से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता और तनाव रहेंगे। धैर्य रखें और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करें।

फैमिली लाइफः
आज मुमकिन है कि आपको अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाना पड़े, जिसका असर आपकी जेब पर भी दिखाई देगा।


सेहतः गुरुवार को अपनी सेहत का ख्याल रखे।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः गहरा लाल
बेस्ट टाइमः शाम 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक
सेलिब्रिटीः अनुष्का शर्मा
ये भी पढ़ें : Aaj Ka Tula Rashifal 12 June 2025: तुला राशि के लिए विशेष है आज का दिन, जानें करियर, कारोबार, परिवार का हाल

मिथुन राशि कल का राशिफल (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

पॉजीटिवः मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में पक्ष में रहने वाला है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आज व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग रहने वाले हैं। राजकीय बाधा दूर होगी।

निगेटिवः भय और चिंता का माहौल रहेगा। कुबुद्धि संगति से बचें। अगर आपका दिमाग भटकता है तो आप अपना समय और ऊर्जा बेकार के कामों में ही खर्च कर देंगे।


फैमिली लाइफः प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों को आज अपनी संतान को लेकर कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

सेहतः वैकल्पिक चिकित्सा माध्यम से शांति मिल सकती है।
लकी नंबरः 3,6
लकी कलरः लाल रंग
बेस्ट टाइमः दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक
सेलिब्रिटीः सोनाक्षी सिन्हा

कल का राशिफल कर्क राशि (Kark Rashi Kal Ka Rashifal)

पॉजीटिवः आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आज इस राशि के पेशेवर व्यक्तियों के दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत दिखाई देंगे। आपके करियर के लिए बेहतर दिन है। समय पर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। यात्रा होगी।
8 से 14 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल, इसे पेश कर रहे हैं जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास।

निगेटिवः विरोधी सक्रिय रहेंगे। गुरुवार को कर्क राशि वालों को असंतोष को काम में बदलना होगा। जिस चीज पर आपका नियंत्रण नहीं है, उस पर क्रोध करने का भी कोई फायदा नहीं है।

फैमिली लाइफः पारिवारिक लोगों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी माता के प्रति आप विशेष लगाव महसूस करें। आज घर परिवार में जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत चल सकती है, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है। निजी जीवन भी संतोषजनक रहेगा।

सेहतः शारीरिक कष्ट संभव है।
लकी नंबरः 4
लकी कलरः बरगंडी लाल
बेस्ट टाइमः सुबह 10 बजे से 11 बजे तक
सेलिब्रिटीः रणबीर सिंह

कल का राशिफल सिंह राशि (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)

पॉजीटिवः सिंह राशि के लोगों के लिए गुरुवार को विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आज विदेश जाने की कोई खबर आपको मिल सकती है। आज काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजनं का आनंद मिलेगा।

निगेटिवः कार एक्सिडेंट या पानी की पाइप फटने जैसी स्थिति से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुसीबतों से निपटने के लिए पर्याप्त धन का इंतजाम रखना होगा।


फैमिली लाइफः निजी जीवन प्यार भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
सेहतः अपनी सेहत का ख्याल रखें, आपको खांसी जुकाम जैसा संक्रामक रोग के कारण परेशानी हो सकती है। आज सेहत के मामले में लापरवाही करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

लकी नंबरः 5
लकी कलरः लाल रंग
बेस्ट टाइमः शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक
सेलिब्रिटीः सैफ अली खान

कल का राशिफल कन्या राशि (Virgo Kal Ka Rashifal)


पॉजीटिवः कन्या राशि वाले आज किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दें। आज कामकाज के मामले में खुद पर पूरा भरोसा रखें ताकि आप अच्छे से काम कर सकें। आज आपको अपनी ससुराल जाने की मौका भी मिल सकता है। सुखद समाचार मिल सकता है। विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हानि संभव है। कारोबार लाभकारी अवसर मिलेंगे।

निगेटिवः तनाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और आपका कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकता है। परिवारिक विवाद से बचें।


फैमिली लाइफः अपने पुराने दोस्तों से मिलेंगे और उनके साथ आनंद उठाएंगे। प्रिय जनों के साथ किसी लोकप्रिय रेस्तरां, मूवी थिएटर या मॉल में आनंद लेने का समय है।

सेहतः मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। तनावमुक्त महसूस करेंगे।
लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः पीला
बेस्ट टाइमः शाम 7 बजे से शाम 8 बजे तक
सेलिब्रिटीः अक्षय कुमार

कल का राशिफल तुला राशि (Libra Kal Ka Rashifal)


पॉजीटिवः तुला राशि के लोगों के लिए 12 जून का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या व्यापार में अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे। आज वे आपको काम की कुछ सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
मीन मासिक राशिफल जून 2025

निगेटिवः
कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। अतीत के किसी भी मतभेद को दूर करें।
फैमिली लाइफः निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपका जीवन साथी आपके रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। यदि आपका जीवनसाथी कोई काम करना चाहता है तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप उनका साथ दें।

सेहतः सिर दर्द की  पीड़ा रहेगी।
लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः गुलाबी रंग
बेस्ट टाइमः
दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.0 बजे तक
सेलिब्रिटीः रणबीर कपूर

कल का राशिफल वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Tomorrow)


पॉजीटिवः नौकरी के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। निवेशादि लाभ देंगे। आज सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आपको अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नौकरी और परिवार में संतुलन बनाने का प्रयास करें। चीजें जल्द ही शांत हो जानी चाहिए।
निगेटिवः वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है। आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। लेकिन मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और एक साथ कई काम निपटा लेंगे। कई दिनों से आप सोच रहे हैं कि यात्रा की जाय पर आप टाल देते हैं।

फैमिली लाइफः दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आज आप हर चुनौती का सामना ठीक से और अपने आत्मविश्वास से कर पाएंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय बीतेगा।
सेहतः स्वस्थ्य खराब और चिंता रहेगी।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल रंग
बेस्ट टाइमः दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
सेलिब्रिटीः शाहरूख खान

कल का राशिफल धनु राशि (Dhanu Horoscope Tomorrow)


पॉजीटिव: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आमदनी के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, जिससे आज आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा जातक आज अपनी नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा लाभकारी रहेगी।

निगेटिवः व्यवसाय में आ रहे अवरोध से आत्मबल कम होगा। सिर्फ पैसा खर्च न करें रचनात्मक बनें।

फैमिली लाइफः आप जिससे प्यार करते हैं आज उससे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और आज वह भी आपके प्यार में डूबा हुआ नजर आएगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो बच्चे भी आज आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः सफेद
बेस्ट टाइमः दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
सेलिब्रिटीः अर्जुन रामपाल

मकर राशि कल का राशिफल (Capricorn Horoscope Tomorrow)


पॉजीटिवः मकर राशि के लोगों को गुरुवार को प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी आपको मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे या यदि आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। आर्थिक रूप से भी आज आपका दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपने लिए बोलेंगे।

निगेटिवः अपने काम पर ध्यान नहीं दें रहे हैं, समय पर सुधर जाएं वर्ना समय आपको सुधार देगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होंगे।
फैमिली लाइफः आज आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और माता का प्रेम आपको मिलेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
सेहतः पुराना रोग उभर सकता है।

लकी नंबरः 10,11
लकी कलरः नारंगी
बेस्ट टाइमः दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक
सेलिब्रिटीः सलमान खान

कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)


पॉजीटिवः कुंभ राशि के लोगों के लिए सितारों की चाल बता रही है कि आज आपमें आत्मविश्वास काफी ज्यादा ऊंचा रहने वाला है, जिससे आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करते समय सावधानी बरतें, नुकसान भी हो सकता है।
नौकरीपेशा लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।


निगेटिवः यदि सही में आप सफल होना चाहते हैं तो अपना नजरिया सकारात्मक करें।
फैमिली लाइफः दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार की लड़ाई हो सकती है।
सेहतः स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। चिंतित रहेंगे, तनाव रहेगा।

लकी नंबरः 10, 11
लकी कलरः गोल्डन कलर
बेस्ट टाइमः दोपहर 2 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक
सेलिब्रिटीः अभिषेक बच्चन

कल का राशिफल मीन राशि (Pisces Horoscope Tomorrow)


पॉजीटिवः मीन राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति आज आपके पक्ष में रहने वाली है, जिससे आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आज आप कोई बड़ी पॉलिसी खरीद सकते हैं या धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार में प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की बात हो सकती है। धन का आगमन होगा और आज आप अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। आज का दिन व्यापार में भी अनुकूलता लेकर आएगा। भाग्य के प्रबल होने से काम बनेंगे जिससे आप भी मजबूत बने रहेंगे। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा।

निगेटिवः अपने आप को तनाव मुक्त करने और अपने आसपास के लोगों के प्यार का आनंद लेने के लिए प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना होगा। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फैमिली लाइफः परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। भक्ति भाव में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
स्वास्थ्यः अच्छे खान-पान पर ध्यान दें और खुद को मनोरंजक गतिविधियों मे व्यस्त रखें।

लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः सफेद रंग
बेस्ट टाइमः सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सेलिब्रिटीः आमिर खान

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Kal Ka Rashifal 12 June: मेष, वृषभ समेत 10 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा गुरुवार, जानें करियर, परिवार, सेहत का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो