हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ तय हुई थी। 17 मई को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। पूरे विधि-विधान और रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी में दोनों ने एक दूसरे को मालाएं पहनाई। इसके बाद सात फेरे लेने के बाद दुल्हन की विदाई हुई।
नई दुल्हन घर पर सभी ने खूब मंगल गीत गाए। रस्में-रीवाज हुए। खैर पूरा दिन हर्षोल्लास के साथ बीत गया। सुबह हुई अगले दिन कुछ मेहमानों की विदाई हुई। शाम हुई तो दुल्हन का मन पान खाने के लिए मचल उठा। उसने पति से पान लाने के लिए कहा…पति बाजार पान लेने के लिए चला गया।
पति के जाते ही दुल्हन ने किया जीजा को फोन
पति के जाते ही दुल्हन ने अपने जीजा को तुरंत फोन किया और उसका जीजा दो से तीन लड़कों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर आ धमका…यह सब पूरी प्लानिंग पहले से ही चल रही थी। जीजा दुल्हन को लेकर रफूचक्कर हो गया। घर वाले कार के पीछे दौड़ते रहे और मदद की आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं आया। गांववाले सिर्फ तमाशा देखते रहे। घटना के बाद दूल्हे के पिता ने बिंवार थाने में तहरीर देकर बताया कि दुल्हन को उसी का जीजा लेकर भाग गया है। दूल्हे के पिता ने बताया कि दुल्हन लगभग 5 लाख रुपये कीमत के गहने भी पहने है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए जीजा के घर पर छापेमारी की।
UP News : पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी जीजा के घर पर दबिश दी गई। आरोपी मौके से फरार हो गया है लेकिन उसके घर से दुल्हन को कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि जीजा की गिरफ्तारी के लिए टीम दौड़ाई गई थी।