आज आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
दरअसल 25 मई से 2 जून के बीच नौतपा रहे। इस बार नौतपा में गर्मी कम रही। नौतपा के पहले मई तप गई थी। नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सका था। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी, चक्रवातीय घेरों के कारण बादल छाए और आंधी आई। राजस्थान की गर्म हवा नहीं चली। इस कारण गर्मी कम रही। मौसम विभाग ने 3 जून को शहर में आंधी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दस साल में दो बार मानसून जुलाई में, 8 बार जून में
– 2015 से 2024 के बीच मानसून आगमन की स्थिति देखी जाए तो 2017 में 1 जुलाई, 2019 में 3 जुलाई को मानसून आया था। 2022 में 30 जून को आया है। 7 साल में मानसून समय पर ही ग्वालियर में पहुंचा है।दिल्ली के पास बना चक्रवातीय घेरा, इस कारण बिगड़ेगा मौसम
हरियाणा के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस घेरे को अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। घेरे के नजदीक आने पर ग्वालियर-चंबल संभाग के मौसम में बदला आएगा।
- 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 3 जून को रात 10 बजे तक मौसम के बिगडऩे की संभावना है। सप्ताह के अंत तक प्री मानसून की हलचलें जारी रहेंगे। अगले सप्ताह में प्री मानसून की गतिविधि में कमी आएगी।
- जून के तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है।
पिछले दस साल में मई में रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान जून में औसत बारिश
2014 -45.4- 34.1 मिमी
2015 – 45.9 – 101.2 मिमी
2016 – 47.0 – 46.4 मिमी
2017 – 44.9 – 98.3 मिमी
2018 – 46.6 – 78.1 मिमी
2019 – 47.2 – 90.2 मिमी
2020 – 46.2 – 55 मिमी
2021 – 42.4 – 17.3 मिमी
2022 – 46.6 – 29.1 मिमी
2023 – 44.8 – 187 मिमी
2024 – 47.6 – 145 मिमी