script48 घंटे में ‘मानसून’ पकड़ेगा रफ्तार, 1-2-3 जून को होगी अतितीव्र बारिश | Monsoon will gain speed in 48 hours, there will be very heavy rain on 1-2-3 June | Patrika News
ग्वालियर

48 घंटे में ‘मानसून’ पकड़ेगा रफ्तार, 1-2-3 जून को होगी अतितीव्र बारिश

IMD Forecast: 1 से 3 जून के बीच आंधी व तेज बारिश की संभावना रहेगी। उमस भरी गर्मी होने पर शहर का मौसम बदल जाएगा।

ग्वालियरMay 30, 2025 / 05:19 pm

Astha Awasthi

Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका)

IMD Forecast: नौतपा के पांचवें दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में मौजूद नमी के कारण शहर तवा की तरह तपा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। 48 घंटे में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। जिससे 1 से 3 जून के बीच आंधी व तेज बारिश की संभावना रहेगी।
एमपी के ग्वालियर शहर में उमस भरी गर्मी होने पर शहर का मौसम बदल जाएगा। दरअसल बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। नमी की वजह से उमस बढ़ गई है। नमी की वजह से लोग पसीना से तरबतर है।
ये भी पढ़ें: 24 प्लॉट, 604 फ्लैट और 59 दुकानों के खुलेंगे टेंडर, आइडीए बेचेगा संपत्ति


20 से 25 के बीच पहुंचेगा मानसून

● बंगाल की खाड़ी सक्रिय हो गई है। इस कारण मानसून तेज गति से बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ है, उससे मानसून आगे बढ़ेगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। इस सिस्टम के कमजोर होने के बाद मानसून की रतार धीमी पड़ेगी।
● बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के बाद मानसून में तेजी आएगी। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।

● अब लू की संभावना कम है, क्योंकि प्री मानसून की हलचल शुरू हो जाएगी।

Hindi News / Gwalior / 48 घंटे में ‘मानसून’ पकड़ेगा रफ्तार, 1-2-3 जून को होगी अतितीव्र बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो