scriptइंस्टाग्राम से दोस्ती, नौकरी का झांसा दे कर बेच दिया बिहार…पुलिस की तत्परता से वेश्यावृति के दलदल में जाने से बच गई लड़कियां | The couple made friendship on Instagram and sold the girl to Bihar by luring her with a good job | Patrika News
गोरखपुर

इंस्टाग्राम से दोस्ती, नौकरी का झांसा दे कर बेच दिया बिहार…पुलिस की तत्परता से वेश्यावृति के दलदल में जाने से बच गई लड़कियां

गोरखपुर पुलिस ने दो बहनों को बिहार में अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा कर देह व्यापार से बचाया।पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य की तलाश में पुलिस टीम ने बिहार में डेरा डाल रखा है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के तुरकोलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय खास निवासी महेश और उसकी पत्नी गीता के रूप में हुई है।

गोरखपुरJun 03, 2025 / 12:10 am

anoop shukla

गोरखपुर जिले के खोराबार थानाक्षेत्र से 23 मई को लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियों को बिहार ले जाकर बेचा गया था। बिहार के पूर्णिया में उनका 1.50 लाख में सौदा हुआ और मोतिहारी के एक मकान में रखा गया था। उन्हें प्रॉस्टीट्यूशन में धकेलने की तैयारी थी, लेकिन मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पहुंची पुलिस ने एक सप्ताह तक पूर्णिया में रुककर लड़कियों को बरामद कर लिया। इस मामले में दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। दोनों पति-पत्नी हैं। दो अन्य लोगों की तलाश चल रही है।
यह भी पढ़ें

युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो बना किया मानसिक रूप से प्रताड़ित, 14 वर्षीय किशोरी फांसी पर झूली

24 मई को लड़कियों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराया

जानकारी के मुताबिक शहर के खोराबार थाना क्षेत्र के दो परिवारों ने 24 मई को थाने में केस दर्ज कराया था जिसमें गांव के एक लड़के व उसके दोस्तों पर भगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो लड़कियों के गायब होने का मामला तो सही निकला लेकिन उन्हें भगाने का आरोप गलत था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर ढूंढना शुरू किया और बिहार के पूर्णिया तक पहुंच गई। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से लड़कियों को मोतिहारी के एक मकान से बरामद किया गया।

बिहार में डेढ़ लाख में लड़कियों को बेचा, समय पर पहुंची पुलिस

लड़कियों को डेढ़ लाख रुपये में बेचा गया था। उन्हें देह व्यापार में ढकेलने की तैयारी थी लेकिन पीछे पड़ी गोरखपुर पुलिस ने लड़कियों को बरामद करने के साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें एक महिला गीता व उसका पति महेश शामिल है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम से दोस्ती कर बनाई निकटता, नौकरी का लालच देकर बेच दिया बिहार

गीता ने इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों से दोस्ती की थी। नौकरी का झांसा देकर उन्हें रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से बिहार लेकर चली गईं। बिहार में ले जाकर बेच दिया।एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार चचेरी बहनों के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। जांच के दौरान बिहार में दोनों के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर किशोरियों को बरामद कर लिया है। इन लोगों ने अपने बयान में खुद के साथ गलत होने की जानकारी दी है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगी है, जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Hindi News / Gorakhpur / इंस्टाग्राम से दोस्ती, नौकरी का झांसा दे कर बेच दिया बिहार…पुलिस की तत्परता से वेश्यावृति के दलदल में जाने से बच गई लड़कियां

ट्रेंडिंग वीडियो