Rains Alert: मौसम विभाग की नई चेतावनी, इन जिलों में कल से 3 दिन बारिश आंधी- तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट
Rains Alert: मौसम विभाग ने बुधवार को ताजा अपडेट जारी कर कल से 3 दिन यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती सहित इन जिलों में बारिश आंधी तूफान के साथ वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
Rains alert: मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई से लगातार तीन दिनों तक बारिश आंधी- तूफान के वज्रपात होने की संभावना जताई है। चिलचिलाती धूप और हीटवेव के बीच बारिश आंधी- तूफान आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मई माह के पहले दिन से ही तेज हवाओं के साथ फुहार पड़ने की संभावना है। वैसे बुधवार से ही गोंडा, बहराइच सहित आसपास के जिलों में बादलों के आवाजाही का क्रम शुरू हो गया है।
UP Rains: मौसम विभाग की तरफ से 1, 2,3 मई को पूर्वी यूपी में बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
Up kal ka mausum 1 मई: बारिश आंधी तूफान से केला की फसलों को नुकसान
बीते करीब एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश होने से फसलों को कोई अधिक नुकसान होने की उम्मीद नहीं है। किसानों ने गेहूं की कटाई और मड़ाई कर ली है। कुछ किसानों का भूसा खेत में पड़ा है। बारिश होने से पशुओं के चारे की कुछ नुकसान पहुंचाने की उम्मीद है। वही आंधी तूफान आने से केला की फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। पिछले दिनों आई आंधी- तूफान ने गोंडा, अयोध्या, बहराइच सहित आसपास के जिलों में केला की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। यहां तक पौध बीच से टूट गए थे।
Aja ka mausam 1, 2, 3 मई : इन जिलों में अचानक तेज हवा आंधी तूफान वज्रपात होने की संभावना
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां पर कितना
तापमान की बात करें तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह बहराइच में 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
Hindi News / Gonda / Rains Alert: मौसम विभाग की नई चेतावनी, इन जिलों में कल से 3 दिन बारिश आंधी- तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट